{"_id":"5d93b4af8ebc3e017347788c","slug":"education-bareilly-news-bly3783870190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल से तराशेंगे प्रतिभाशाली छात्र, मिलेगी उनके सपनों को उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल से तराशेंगे प्रतिभाशाली छात्र, मिलेगी उनके सपनों को उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल के चारों जिलों के माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिए राइजिंग स्टार योजना का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इस योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कमिश्नर ने जेडी बरेली की वेबसाइट का उद्घाटन किया।
राइजिंग स्टार योजना के तहत मंडल भर से प्रतिभाएं खोजी जाएंगी। जो छात्र मेडिकल या इंजीनियरिंग या किसी अन्य क्षेत्र में जाने का सपना देख रहे हैं और संसाधन उनके सपनों के आड़े आव रहे हैं तो इस योजना के तहत उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को तराशने के लिए ही राइजिंग स्टार योजना शुरू कराई गई है। जेडी बरेली डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि योजना से जुड़ी सारी जानकारी जेडी बरेली की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
‘अनुच्छेद 370 हटने से बदलेगी कश्मीर की सूरत’
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जीजीआईसी में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में कई विषयों पर छात्राओं ने अपने विचार रखे। अनुच्छेद 370 पर छात्राओं ने कहा कि इससे कश्मीर के हालात बेहतर होंगे। इसके अलावा चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता भी हुई। भाषण में प्रिया सक्सेना प्रथम, शीतल सोनकर द्वितीय और समीरा खान तृतीय रहीं। चित्रकला में पायल शर्मा प्रथम, दीक्षा द्वितीय और सुरभि तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध में मुस्कान प्रथम, प्रतिभा द्वितीय और शाजिया तृतीय रहीं। वाद विवाद में पक्ष में बोलते हुए फाहीमा आदिल प्रथम, सुरभि दूसरे और कीर्तिका तृतीय रहीं। विपक्ष में बोलते हुए आकाश प्रथम, प्रियंका दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। कमिश्नर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एनएसएस की छात्रा प्रिया आर्या और कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक शिक्षा निदेशक एसएन सिंह, डायट प्राचार्य शशि देवी शर्मा, डीआईआईओएस मनभरन राम राजभर, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।