फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दिवाली तक मिलेगा एरियर

Sat, 28 Sep 2019 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते का एरियर मिलेगा। शुक्रवार को कर्मचारी संघ के बैनर तले सुरेश चंद्र कश्यप, विजेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र मिश्रा, विकास समेत कर्मचारियों ने इस संबंध में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के कुछ ही देर बाद डॉ. राजेश प्रकाश ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करके जल्दी ही एरियर दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


बीबीए के छात्रों ने जूनियर को दी पार्टी
बरेली। बरेली कॉलेज में शुक्रवार को बीबीए विभाग के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नवागत छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान रैंप वॉक समेत कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। आयोजन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा अनिल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिषभ को मिस्टर फ्रेशर और सान्या सक्सेना को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन


संस्कृति क्लब की बैठक में शिक्षिकाओं का सम्मान
बरेली। बरेली कॉलेज के शिक्षिकाओं के क्लब संस्कृति की बैठक सेमिनार हॉल में हुई। इस दौरान नवागत शिक्षिकाओं का स्वागत किया गया और रिटायर होने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान कॉलेज के सभी विभागों की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली कॉलेज को बनाया जाए पर्यटन स्थल
बरेली। विश्व पर्यटन दिवस पर बरेली कॉलेज में ‘पर्यटन एवं रोजगार- सबका अच्छा भविष्य’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक रोजगार आरके उपाध्याय ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उपयुक्त रोजगार प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विश्व में दस प्रतिशत लोग पर्यटन रोजगार से जुड़े हैं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने पर्यटन का आर्थिक स्वरूप प्रस्तुत किया और बरेली कॉलेज को पर्यटन स्थल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. एसएस शर्मा आदि ने भी पर्यटन में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed