{"_id":"5d8e74fe8ebc3e017f1e692a","slug":"education-bareilly-news-bly377889846","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आरिफ ने नकारे आरोप, सोमवार को निर्णय देगी जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आरिफ ने नकारे आरोप, सोमवार को निर्णय देगी जांच कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गणित विभाग में मचे घमासान का सोमवार को पटाक्षेप हो जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम ने डॉ. पूनम की शिकायत पर जवाब देते हुए सारे आरोपों को नकार दिया है। अब सोमवार को जांच कमेटी मामले में निर्णय लेगी।
बता दें कि गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने साथी शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से शिकायत की थी। मामले की जांच डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. अनीता सिंह कर रही हैं। डॉ. आरिफ नदीम ने बृहस्पतिवार को इस घटना के गवाह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश के बयान की कॉपी मांगी थी, जिसे देने से जांच कमेटी ने इनकार कर दिया तो उन्होंने फौरन ही अपना जवाब जांच कमेटी को सौंप दिया। बताया जाता है कि डॉ. आरिफ ने डॉ. पूनम के आरोपों से इनकार किया है। कमेटी के संयोजक डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि सोमवार को सभी बयानों का परीक्षण कर जांच कमेटी अपना निर्णय देगी।
समाजशास्त्र विभाग प्रकरण
में भी सोमवार को निर्णय
वहीं, समाजशास्त्र विभाग में डॉ. उमाचरन गंगवार और छात्रा के बीच हुए विवाद के मामले में भी दोनों पक्षों के जवाब जांच कमेटी को दे दिए गए हैं। कमेटी की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा अनिल ने बताया कि सोमवार को जांच कमेटी मामले में अपना निर्णय देगी। बता दें कि मामले में छात्रा ने डॉ. उमाचरन पर उपहास उड़ाने और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाया था लेकिन बयान में मामले को तूल न देने की बात कही। वहीं डॉ. उमाचरन द्वारा नियमविरुद्ध एडमिशन के मामले पर छात्रा ने प्रवेश समिति पर जानबूझकर ऐसा करने के आरोप लगाए थे।