फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म अब 13 अक्तूबर तक भरे जाएंगे

Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। शनिवार 29 सितंबर को अंतिम तिथि से पहले इसे बढ़ाकर 13 अक्तूबर तक कर दिया गया है। यह फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे और ऑनलाइन ही फीस भी जमा होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रम एलएलबी (थ्री ईयर, फाइव ईयर) बीएससी कृषि, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवाएं, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के विषम सेमेस्टर एक, तीन, पांच, सात और नौ की परीक्षा के लिए 13 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कराई थी। इसकी अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई थी। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी है। फॉर्म भरने के बाद छात्र-छात्राएं 14 अक्तूबर तक उसकी हार्ड कॉपी संबंधित डिग्री कॉलेज में जमा कर सकेंगे। 16 अक्तूबर तक डिग्री कॉलेज इन फॉर्म को ऑनलाइन सत्यापित कर 18 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे। वर्ष 2019 की मुख्य परीक्षा के संस्थागत और भूतपूर्व छात्र इसके साथ ही बैक परीक्षा, सुधार और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म भी इसके साथ ही भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed