फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

अब ट्रांसफर के बाद भटकेंगे नहीं शिक्षक, एनओसी ऑनलाइन

Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। एडेड स्कूलों में ट्रांसफर के बाद शिक्षकों को अब प्र्रबंधकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही शासन ने मैनुअल व्यवस्था समाप्त कर ऑनलाइन एनओसी जारी करने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री और प्रवक्ता ने स्थानांतरण प्रक्रिया में इस बदलाव की जानकारी देते हुए ऑनलाइन फार्म भी जारी होेने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अब तबादले के लिए एनओसी लेने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पहली बार इन विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के स्थानांतरण ऑनलाइन होंगे। बता दें कि बरेली में करीब 78 एडेड माध्यमिक स्कूलों में करीब 600 शिक्षक तैनात हैं। अभी शिक्षकों के तबादले मैनुअल होते हैं और एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में तबादले के लिए शिक्षक को प्रबंधक से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना पड़ता है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) की रिपोर्ट के आधार पर दूसरे स्कूल में शिक्षक के खाली पद पर उनका तबादला किया जाता है। ऐसे में शिक्षकों को काफी भटकना पड़ता है। शिक्षक संघ का कहना है कि स्थानांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां बता दें कि तबादले खाली पद के सापेक्ष वरीयता के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed