{"_id":"5d780c228ebc3e93a230bed5","slug":"education-bareilly-news-bly3756418134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी-फार्मा और डी-फार्मा की मान्यता पर लगी अस्थाई रोक हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी-फार्मा और डी-फार्मा की मान्यता पर लगी अस्थाई रोक हटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से बी- फार्मा और डी-फार्मा की मान्यता पर लगी अस्थाई रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। जिससे फार्मेसी के नए कॉलेज खुलने और सीटें बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन मान्यता के लिए साल भर के अंदर वही कॉलेज आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था लेकिन मान्यता नहीं मिली थी।
करीब दो महीने पहले फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने फार्मेसी की शिक्षा गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए बी-फार्मा और डी-फार्मा की मान्यता पर अस्थाई रोक लगा दी थी। इसके बाद काउंसिल को देश भर से तमाम सुझाव प्राप्त हुए। जिनमें जरूरत के हिसाब से अन्य फार्मेसी कॉलेज खोलने की जरूरत बताई गई और कहा गया कि इनके लिए योग्य शिक्षक की भी कमी नहीं है। इन सुझावों को फार्मेसी काउंसिल की बैठक में रखने के बाद फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने बी-फार्मा और डी-फार्मा की मान्यता पर लगी अस्थाई रोक कुछ शर्तों के साथ हटा दी है। इसमें सरकारी डिग्री कॉलेज बिना किसी शर्त के मान्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट रीजन के कॉलेज भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन कॉलेजों ने सत्र 2019-20 में आवेदन किया था, लेकिन किसी वजह से मान्यता नहीं हो सकी थी, वे सालभर के अंदर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। जो कॉलेज पहले से मान्यता प्राप्त हैं, वे बी-फार्मा या डी-फार्मा में सीट बढ़ाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।