{"_id":"5d7021088ebc3e01702cfe0d","slug":"education-bareilly-news-bly3748313190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग पहुंचा शिक्षक और छात्रनेता विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग पहुंचा शिक्षक और छात्रनेता विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बरेली कॉलेज में शिक्षक और छात्रनेता में विवाद का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। आयोग ने छह अक्तूबर तक एसएसपी से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन और छात्रनेता मोहित कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद छात्रों ने हंगामा किया तो डॉ. अनुराग मोहन के खिलाफ एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट के विरोध में शिक्षक संघ ने कॉलेज बंद करा दिया। फिर डॉ. अनुराग मोहन की ओर से मोहित समेत कई अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस हंगामे के चलते तीन-चार दिन कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी बाधित थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। वहीं छात्रनेता मोहित कुमार ने मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की थी। आयोग ने एसएसपी को मामले पर छह अक्तूबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।