फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एलएलएम में खाली रह गईं 20 सीटें आज से होगी एमएड की काउंसलिंग 

Sun, 18 Aug 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में एलएलएम की सीटें नहीं भर सकीं और 20 सीटें खाली रह गईं। अब रविवार से एमएड की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

बरेली और मुरादाबाद मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर और कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ, बिजनौर में एलएलएम का पाठ्यक्रम संचालित होता है। पहले चरण की काउंसलिंग में विश्वविद्यालय कैंपस और दोनों कॉलेज में 47 सीटें खाली रह गईं थीं। इनके लिए शनिवार को काउंसलिंग की गई लेकिन सिर्फ 27 सीटें ही भर सकीं। निजी कॉलेजों की 20 सीटें अभी भी खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

आज रविवार से अब एमएड की काउंसलिंग होगी। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस हॉल में सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाली काउंसलिंग में पहले दिन गरीब सवर्ण कोटा के 1-550, दिव्यांग 1-900, स्वतंत्रता सेनानी 1-400, डिफेंस 1-800, एसटी के सभी और ओपन रैंक के 1-400 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सोमवार 19 अगस्त को ओपन रैंक के 401-850 और गरीब सवर्ण कोटे के 551-2300 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अंतिम दिन मंगलवार को 20 अगस्त को ओपन रैंक के 801-1250 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed