फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

स्नातक-परास्नातक में एडमिशन का आज आखिरी दिन

Wed, 31 Jul 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक-परास्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए बुधवार 31 जुलाई को अंतिम दिन है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश का कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद और बरेली मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 550 से अधिक डिग्री कॉलेजों के लिए आठ अप्रैल को एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की दो लाख से अधिक सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम दिन बुधवार 31 जुलाई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि मंगलवार तक इनमें से 1.62 लाख सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। बुधवार के बाद वेबसाइट बंद कर एडमिशन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बीटेक की खाली सीटों पर अब सीधे प्रवेश
रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रम में करीब 500 सीटें हैं। मंगलवार को एडमिशन के अंतिम दिन तक 395 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। इसके बाद सौ से ज्यादा सीटें खाली बची हैं, जिन पर मेरिट के अनुसार विश्वविद्यालय सीधे एडमिशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलएड काउंसलिंग का आज अंतिम दिन
विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में सोमवार से बीएलएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार को दूसरे दिन 2001-2450 रैंक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। इनमें से 150 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। बुधवार को अंतिम दिन 2451-2900 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed