{"_id":"5d38b5fe8ebc3e6d0f40da5a","slug":"education-bareilly-news-bly3698805137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में आदित्य और कमल बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में आदित्य और कमल बने विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीजीआईसी में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से जिला स्तरीय बाल विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें स्टूडेंट्स ने ‘रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी का मानव कल्याण पर प्रभाव’ विषय पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने आवर्त सारणी के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके अग्रवाल ने तत्वों के गुणों को सीखने पर जोर दिया।
संगोष्ठी में 23 विद्यालयों के बाल विज्ञानियों ने भाग लिया। इसमें बीबीएल पीलीभीत रोड के छात्र आदित्य बंसल प्रथम, गुलाब राय इंटर कॉलेज के कमल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बीबीएल की यशी गुप्ता, आरएन टैगोर के केशव कुमार, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर की छात्रा बुशरा खान को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में एसके कपूर, सतीश चंद्र सक्सेना और आशा अग्रवाल शामिल रहे। संगोष्ठी संयोजक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनु पाराशरी, विपुल मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।