{"_id":"5d376fc78ebc3e6d1525a7db","slug":"education-bareilly-news-bly369690170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होंगे ईडब्ल्यूएस के एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होंगे ईडब्ल्यूएस के एडमिशन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम में गरीब सवर्ण आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) के एडमिशन आज बुधवार से शुरू होकर बृहस्पतिवार 25 जुलाई तक चलेंगे। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की प्रतिलिपि और ईडब्ल्यूएस सर्किफिकेट के साथ सेमिनार रूम में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
बरेली कॉलेज ने एमएससी की खाली सीटों पर मांगे आवेदन
बरेली। बरेली कॉलेज ने एमएससी में खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। एमएससी बॉटनी प्रथम वर्ष में महिला एससी कोटे से एक सीट खाली है। विभाग ने इसके लिए 27 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। वहीं भौतिकी प्रथम वर्ष में सामान्य महिला वर्ग, ओबीसी और एससी की एक-एक सीट खाली है। विभाग ने काउंसलिंग पत्र के साथ 30 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। 31 जुलाई को मेरिट से चयनित अभ्यर्थियों के एडमिशन होंगे।