फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एमएससी की सीटें खालीं, विश्वविद्यालय ने फिर मांगे आवेदन

Wed, 24 Jul 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी के कई पाठ्यक्रम में सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। 29 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन होंगे, 30 जुलाई को एडमिशन होगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सप्ताह भर चली प्रक्रिया के दौरान तमाम सीटें खाली रह गई हैं। इसके बाद कॉलेजों को खाली सीटों पर सीधे प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। वहीं, विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित एमएससी प्लांट साइंस, एनीमल साइंस, एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड फिजिक्स एवं एप्लाइड मैथ्स में भी तमाम सीटें अभी खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से सीधे आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 30 जुलाई को आवेदकों को संबंधित विभाग में अपने मूल प्रमाणपत्रों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ एडमिशन के लिए पहुंचना होगा।
विज्ञापन


अवंतीबाई में 25 तक होंगे एमएससी बॉटनी के एडमिशन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एमएससी बॉटनी की काउंसलिंग में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय का चयन करने वाली छात्राओं के एडमिशन 25 जुलाई तक होंगे। इसके बाद खाली सीटों पर सीधे प्रवेश लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं खाली सीटों पर एडमिशन के लिए 27 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 29 जुलाई को वर्गवार मेरिट जारी कर 30 जुलाई तक एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed