फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

ग्रुप चयन के चक्कर में देनी पड़ रही फीस, एबीवीपी का हंगामा

Sat, 20 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। गलत सब्जेक्ट कांबिनेशन के चलते फेल हुए बीकॉम के छात्र-छात्राएं भ्रम के चलते इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन में पूरा ग्रुप भरने लगे हैं। इसके चलते उनके पैसे कटने की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव करके हंगामा किया। जब परीक्षा नियंत्रक ने उनका भ्रम दूर किया तो वे शांत हुए।
विज्ञापन

बीकॉम के करीब 1400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरने के दौरान ग्र्रुप कांबिनेशन के बजाय गलत पेपर चुन लिए। इसके चलते गलत चयनित विषय में अनुपस्थित दिखाकर इन छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया। पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद की मांग पर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने अनुपस्थिति वाला पेपर बिना इंप्रूवमेंट परीक्षा फीस के कराने की बात कही थी। मगर फार्म भरने के दौरान छात्र-छात्राओं ने अनुपस्थिति वाला पेपर चुनने के बजाय दो पेपर का पूरा ग्रुप चुन लिया, जिसके चलते उन्हें इंप्रूवमेंट परीक्षा शुल्क देना पड़ा। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर हंगामा किया और यह फीस न लेने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने उनका भ्रम दूर किया और बताया कि अगर छात्र-छात्राएं सिर्फ अनुपस्थित वाला पेपर इंप्रूवमेंट फार्म में भरेंगे तो उन्हें फीस नहीं देनी पड़ेगी। इस दौरान एबीवीपी के महानगर मंत्री गौरव यादव, कमल गुप्ता, मोहित खंडेलवाल, पवन राजपूत, आदर्श पंडित, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed