{"_id":"5db202428ebc3e012e1f57ba","slug":"education-bareilly-college-bareilly-news-bly3815005125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन देने पर भरी हामी, मगर डॉ. अनुराग को नहीं माना प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन देने पर भरी हामी, मगर डॉ. अनुराग को नहीं माना प्राचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने फिलहाल डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य न मानते हुए अपने विशेषाधिकार से वेतन जारी करने की हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को सभी शिक्षकों के अकाउंट में वेतन पहुंच जाएगा। बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर उनके कार्यालय पर विरोध करने पहुंचे थे।
बरेली कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर विवाद चल रहा है। डॉ. अनुराग मोहन के प्राचार्य की कुर्सी पर बैठने के बाद डॉ. पूर्णिमा अनिल ने स्वयं को वरिष्ठ बताते हुए अपना दावा ठोंका है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश मामले की जांच कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन की ओर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन जारी करने संबंधी पत्र लेकर लिपिक उनके पास पहुंचा। मगर प्राचार्य पद पर विवाद के चलते डॉ. राजेश प्रकाश ने वेतन नहीं जारी किया। यह मामला सुर्खियों में आया तो शिक्षण कार्य का बहिष्कार बृहस्पतिवार सुबह ही कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचार्य की कुर्सी पर कोई बैठे लेकिन उनका वेतन क्यों रोका गया। शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह ने इस संबंध में विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय को भी अवगत कराया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नहीं थे तो फोन पर बात हुई और उन्होंने शुक्रवार तक सभी के खातों में वेतन पहुंचने का आश्वासन दिया। इस दौरान बरेली कॉलेज में कुछ कक्षाओं में छात्र-छात्राएं बिना शिक्षकाें के बैठे, वहीं तमाम घर लौट गए। प्रदर्शन में डॉ. आलोक खरे, डॉ. टीएस चौहान, डॉ. स्वदेश सिंह, डॉ. कमल सक्सेना, डॉ. चारू मेहरोत्रा, डॉ. सुषमा गोंडियाल आदि मौजूद रहीं।
डॉ. अनुराग के पक्ष में नहीं जांच रिपोर्ट
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का वेतन अपने विशेषाधिकार से जारी करने की बात कही है। इससे यह भी साबित होता है कि वह पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं और जांच रिपोर्ट डॉ. अनुराग मोहन के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. पूर्णिमा अनिल बनीं आर्ट फैकल्टी की डीन
बरेली कॉलेज में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉॅ. पूर्णिमा अनिल को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ आर्ट्स का डीन बनाया गया है। इसके अलावा वह अंग्रेजी की बोर्ड ऑफ स्टडीज की समन्वयक भी हैं।