फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-rickshaws started running in the city without permission, traffic jammed in the streets

शहर में बिना अनुमति चलने लगे ई-रिक्शा, गलियों में लग रहा जाम

Sat, 23 May 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws started running in the city without permission, traffic jammed in the streets
सैलानी के बाजार में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एएसपी और एसीएम ने कई ई-रिक्शा पकड़े, श्यामगंज में बाइक पार्किंग हटवाई

विज्ञापन
बरेली। शहर में ई-रिक्शा बिना किसी अनुमति सवारियां ढोने लगे हैं। कुछ ऑटो भी चलने लगे हैं। इससे अव्यवस्था फैल रही है। शुक्रवार को कई जगह जाम लगा तो अधिकारियों ने सख्ती की। इस दौरान श्यामगंज बाजार से बाइक पार्किंग भी हटवाई गई।
एएसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस के साथ दोपहर में पुराना शहर की गलियों का जायजा लिया। उन्हें कई ई-रिक्शा सवारियां ढोते मिले। एएसपी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को चेतावनी दी। उन पर बैठीं महिलाओं को भी मास्क लगाने और दूर-दूर बैठने को कहा। इधर, श्यामगंज मार्केट में सुबह से जाम के हालात थे। दोपहर में एसीएम रोहित यादव ने निरीक्षण किया और बाजार में लाइन से खड़ी बाइकें हटवाईं। गलियों से निकलकर आ रहे ई-रिक्शा भी लौटा दिए। दुकानों के बाहर खड़ी ठेलियों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। एसीएम ने श्यामगंज मंडी के तीन चक्कर लगाए। इसके बाद रास्ते काफी हद तक साफ हो गए। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार का कहना था कि ई-रिक्शा या ऑटो संचालन का अभी कोई निर्देश नहीं है। आरटीओ और प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में बात करके स्थिति स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन

सैलानी में सुबह लगा जाम, दोपहर में सुधरे हालात

- सैलानी की बाजार में सुबह के वक्त अधिकांश दुकानें खुली थीं। खरीदारों की भीड़ जुटने पर वहां जाम के हालात हो गए। ई-रिक्शा से लेकर लोगों के निजी वाहन दौड़ रहे थे। कोई चेकिंग भी नहीं की जा रही थी। दोपहर में नमाज के वक्त अधिकांश दुकानें बंद हुईं तो स्थिति कुछ सुधरी। दोपहर बाद फिर भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed