फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-Bus terminal to be built on three acres of land in Bareilly

Bareilly: तीन एकड़ भूमि में बनेगा बस अड्डा, मिलेंगी 25 नई ई-बसें, देहात क्षेत्रों में भी संचालन की कवायद

Sat, 27 Jun 2026 03:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 27 Jun 2026 03:16 PM IST
सार

बरेली शहर को जल्द ही 25 नई ई-बसें मिलेंगी। इसके अलावा करीब तीन एकड़ जमीन पर आधुनिक ई-बस स्टेशन बनाने की भी तैयारी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति उपयुक्त भूमि की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
E-Bus terminal to be built on three acres of land in Bareilly
ई बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्द ही बरेली शहर को 25 नई ई-बसें मिलेंगी। इसके लिए नगरीय परिवहन निदेशालय और शासन के बीच पत्राचार चल रहा है। करीब तीन एकड़ जमीन पर आधुनिक ई-बस स्टेशन बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति उपयुक्त भूमि की तलाश कर रही है। मिनी बाइपास समेत तीन स्थानों पर जमीन का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में शहर की आबादी और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के मुकाबले ई-बसों की संख्या काफी कम है। नई ई-बसों के शामिल होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। नई बसों आने से पहले बस स्टेशन निर्माण की कवायद भी की जा रही है। जमीन फाइनल के बाद बस स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बस अड्डे पर होंगी ये सुविधाएं
प्रस्तावित बस अड्डे पर बसों की पार्किंग, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, बसों के लिए चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहर से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। आसपास के कस्बों और ग्रामीण इलाकों के लिए नए रूट तय करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई ई-बसों और बस अड्डे की योजना पर कार्य किया जा रहा है। निदेशालय ने शासन से पत्राचार किया है। भूमि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed