फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   During operation doctor left cloth and gloves in ADGC s wife s stomach

Budaun: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने एडीजीसी की पत्नी के पेट में छोड़ा कपड़ा और दस्ताने, तबीयत बिगड़ने पर चला पता

Wed, 14 Feb 2024 08:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Feb 2024 08:16 PM IST
सार

नाराज परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।

विज्ञापन
During operation doctor left cloth and gloves in ADGC s wife s stomach
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए ऑपरेशन के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) की अधिवक्ता पत्नी के पेट में डॉक्टर ने कपड़ा और दस्ताने छोड़ दिए। पेट में टांके लगाने के बाद तीन दिन अस्पताल में भर्ती रखा। इसके बाद छुट्टी कर दी। घर पहुंचने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जांच कराई तब पेट में कपड़ा और दस्ताने होने का पता चला। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबिकापुरी निवासी चार्वाक कश्यप शाहजहांपुर में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी हिमानी कश्यप भी वकील हैं। चार्वाक ने हिमानी को प्रसव पीड़ा होने पर 28 जनवरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराने के बाद टांके लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी होने पर चार्वाक पत्नी और बच्चे को घर ले गए। 18 दिन बाद मंगलवार देर शाम हिमानी की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि ऑपरेशन के दौरान कपड़ा और दस्ताने पेट में ही छूट गए हैं। इस पर परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

रक्तस्राव रोकने के लिए कभी-कभी कपड़ा लगाया जाता है। इसे दो-तीन दिन बाद निकलवाना पड़ता है। अगर डॉक्टर ने कपड़ा निकलवाने की बात महिला के घरवालों को नहीं बताई तो यह गलत है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed