{"_id":"5fa2e8118ebc3e9baa35c3ab","slug":"due-to-non-declaration-of-results-the-students-of-bpad-who-are-unable-to-join-the-teacher-recruitment-lost-their-faces-after-getting-mobile-again-bareilly-news-bly4258181156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम हुए मोबाइल दोबारा पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम हुए मोबाइल दोबारा पाकर खिले चेहरे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo photo
सर्विलांस सेल ने 105 मोबाइल कराए बरामद, दूसरे प्रांतों के भी लोग बुलाए
विज्ञापन
बरेली। लोग अपने जिन मोबाइल को खोने के बाद उनके मिलने की आस छोड़ चुके थे, बुधवार को जब दोबारा मोबाइल उनके हाथ में आया तो चेहरे खिल गए। करीब 70 लोगों को उनके गुम हो चुके मोबाइल एसएसपी ने सौंपे।
तमाम लोगों के मोबाइल गिरने या चोरी होने के बाद पुलिस उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखती है। बस लोग सूचना पर थाने की मुहर लगवाकर नए सिम निकलवाने और पुराने नंबर बंद कराने भर का काम करते हैं। इस बीच लोगों की शिकायतों या अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान ऐसे चोरी हुए मोबाइल बरामद होते रहते हैं। आमतौर पर बरामद मोबाइल पुलिस वाले ही खुर्दबुर्द कर डालते थे। अब एसएसपी ने इन्हें वास्तविक हकदारों को लौटाने की व्यवस्था शुरू की है। एसएसपी के निर्देश पर लंबे समय से सुस्त पड़ी और सवालों में आई सर्विलांस सेल ने करीब 105 इसी तरह के मोबाइल बरामद कर लिए। इनकी कीमत लाखों में आंकी गई। बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लोगों को बुलाया। करीब 70 लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे और अपनी आईडी देकर मोबाइल हासिल कर लिए। एसएसपी ने बताया कि बाकी मोबाइल भी उनके मालिकों को दे दिए जाएंगे।