{"_id":"65d666b910801185f0020627","slug":"due-to-bus-breakdown-there-was-an-hour-jam-on-kila-bridge-bareilly-news-c-4-noi1138-349376-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बस खराब होने से किला पुल पर लगा एक घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बस खराब होने से किला पुल पर लगा एक घंटे जाम
Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला पुल पर बस खराब होने के कारण बुधवार शाम करीब एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक फंसी रही। पुल के नीचे सड़क पर जल निगम कर्मी काम कर रहे थे, जिससे वहां भी वाहन फंस गए।
किला पुल पर शाम करीब पांच बजे बस के खराब होने से कोई भी बड़ा वाहन आ-जा नहीं पा रहा था। कुछ ही देर में पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। हालांकि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।
वाहनों की लाइन पुल के नीचे सड़क तक आ गई। वहां भी जल निगम का काम होने की वजह से हालात बिगड़ गए। लोगों ने नीचे से क्राॅसिंग पार कर निकलना चाहा तो वहां भी जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खराब हुई बस को एक तरफ कराया। इसके बाद एक ओर से वाहन निकलवाए गए। करीब एक घंटे बाद शाम सात बजे यातायात सुचारु हो सका।