फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to bursting of pipeline, water supply remained suspended in four wards for 11 hours, 1.5 lakh people were troubled

Bareilly News: पाइप लाइन फटने से चार वार्डों में 11 घंटे ठप रही जलापूर्ति, डेढ़ लाख लोग हुए परेशान

Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Due to bursting of pipeline, water supply remained suspended in four wards for 11 hours, 1.5 lakh people were troubled
विज्ञापन


माॅडल टाउन, इंदिरानगर, जनकपुरी, आवास विकास कॉलोनी में रहा संकट, पुराने पाइप होने के कारण बांके बिहारी मंंदिर के सामने फटी लाइन
बरेली। पाइप लाइन फटने से शहर के चार वार्डों में 11 घंटे पानी आपूर्ति ठप रही। इसके चलते माॅडल टाउन, इंदिरानगर, जनकपुरी व आवास विकास राजेंद्रनगर के डेढ़ लाख से अधिक लोगों की रविवार की छुट्टी के दिन परेशान होना पड़ा। जलकल विभाग की टीम ने शाम को पाइप लाइन ठीक की, तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
राजेंद्रनगर की आवास विकास कॉलोनी में जलकल की 30-40 साल पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो गई है। बांके बिहारी मंदिर के निकट यही लाइन रविवार सुबह छह बजे फट गई। सड़क पर पानी ही पानी भर गया। मशीन लगवाकर पानी हटवाया गया। साथ ही आपूर्ति बंद कर गई। चूंकि यही पाइप लाइन तीन अन्य वार्डों माॅडल टाउन, इंदिरानगर व जनकपुरी में भी जाती है। इसलिए वहां भी इससे जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने अधिकारियों से बात की तब सुबह करीब साढ़े नौ बजे जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति भी बंद की गई। इसके बाद करीब ग्यारह बजे पाइप लाइन ठीक करने का काम शुरु हुआ। दिन भर काम चलने के बाद शाम करीब पांच बजे जलापूर्ति बहाल हो सकी। ऐसे में दिन भर लोग पानी-बिजली के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोन न उठने को लेकर विवाद
पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने कहा कि उन्होंने मौके से सुबह साढ़े दस बजे एसडीओ राजेंद्रनगर ओपी कुशवाहा को फोन कॉल की थी। कोशिश थी कि शटडाउन होने के बाद काम जल्द शुरू हो जाए, लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुई तब अधिशासी अभियंता को कॉल की। इससे पाइप लाइन ठीक करने का काम देर से शुरू हो सका। वहीं, एसडीओ ओपी कुशवाहा ने कहा कि फोन न उठने का आरोप गलत है। इस संबंध में अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे।
--


छुट्टी खराब हो गई
आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपांशुु सक्सेना ने कहा कि पानी न आने की से वजह से रविवार को वह नहा तक नहीं पाए। बिजली न होने से भी काम प्रभावित हुए और बच्चों की छुट्टी बर्बाद हो गई। इनवर्टर भी जवाब दे गया था।


जरूरी काम नहीं हो पाए -शिवम सैनी

आवास विकास कॉलोनी निवासी शिवम सैनी ने बताया कि उनकी दुकान के सामने ही पाइप लाइन फटी थी। इसे ठीक होने में पूरा दिन लग गया। नतीजा जरूरी काम नहीं हो पाए।

कोट..

लीकेज की वजह पुरानी पाइप लाइन का होना है। इंदिरानगर वार्ड में नई पाइप लाइन डाले जाने का प्रस्ताव जल निगम ने तैयार कर मुख्यालय भेजा है। मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। तब तक कहीं पाइप लाइन फटती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा।
अजीत सिंह, जेई, जलकल विभाग।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article