UP: मूकबधिर युवती को उठा ले गया नशे में धुत पड़ोसी, मदद को चीख भी नहीं सकी पीड़िता, खंडहर में निर्वस्त्र मिली
थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पड़ोसी युवक युवती को जबरन खंडहर में ले गया। उसे निर्वस्त्र कर दिया। युवती को खोजते हुए परिजन पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक मूकबधिर युवती को बुरी नीयत से खंडहर में खींच ले गया। आधे घंटे बाद युवती नग्न अवस्था में परिजनों को मिली। घटना की सूचना रात में ही परिजनों ने बड़गांव चौकी पुलिस को दी, मगर चौकी इंचार्ज ने यह कह कर पीड़ित को वापस कर घर भेज दिया कि आज दिवाली है, पुलिस छुट्टी पर है, कल आना। पुलिस इस घटना को अधिकारियों को बताने के बजाय 15 घंटे छिपाए रही। सोमवार को दोपहर बाद नामजद रिपोर्ट लिख पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया।
रविवार को ग्रामीण दीपावली का त्योहार मना रहे थे। बताते हैं कि रात करीब नौ बजे मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में धुत मोहल्ले की मंदबुद्धि मूकबधिर युवती को जबरन पड़ोस के खंडहर में ले गया। युवती को घर में न देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से धमाका... फैली दहशत; आरोपी खिड़की से कूदकर फरार
आधे घंटे बाद वह खंडहर में नग्न अवस्था अवस्था में मिली। परिजनों ने मोहल्ले के युवक को लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते देखा भी लिया था। घटना की सूचना रात में ही थाना सिरौली की चौकी बड़गांव पुलिस को दी गई। लड़की के चाचा ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने नाम पते लिखकर कहा,आज दीपावली है, पुलिस छुट्टी पर है, कल आना तब देख लेंगे।
पीड़ित परिवार से भी किए सवाल-जवाब
सोमवार की सुबह लड़की की मां पीड़ित युवती को लेकर चौकी बड़गांव पहुंच गई। आरोप है कि यहां लगभग तीन घंटे तक पीड़ित परिवार से ही पुलिस सवाल-जवाब करती रही। दोपहर में पीड़ित युवती और उसकी मां को पुलिस थाने लेकर गई ,जहां दोपहर बाद गांव के ही युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में नाम दर्ज मुकदमा लिख पीड़ित को मेडिकल के लिए बरेली भेज दिया गया।
रविवार रात नौ बजे की घटना को चौकी पुलिस ने अगले दिन सोमवार दोपहर 12 बजे अधिकारियों को बताया। इस मामले में चौकी इंचार्ज बड़गांव दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित को लेकर परिवार के लोग रात को चौकी तो आए थे, लेकिन तहरीर नहीं दी थी। सोमवार को तहरीर दी, तभी आगे की कार्रवाई हुई।
सिरौली थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का लग रहा है। परिवार वालों ने जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।