फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken constable beats BDC member SSP suspended in Bareilly

Bareilly News: शराब के नशे में धुत सिपाही ने बीडीसी सदस्य को पीटा, वीडियो वायरल; एसएसपी ने किया निलंबित

Sun, 03 Dec 2023 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 05:37 PM IST
सार

शराब के नशे में धुत सिपाही ने बीडीसी सदस्य की पिटाई कर दी। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Drunken constable beats BDC member SSP suspended in Bareilly
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ थाने की बंजरिया चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी अमित कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


बंजरिया गांव के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य इरताज अहमद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे किसी काम से पुलिस चौकी गए थे। वहां सिपाही अमित कुमार नशे की हालत में बैठे थे। उन्होंने इरताज से अभद्रता कर दी। उन्होंने विरोध किया तो डंडे से पिटाई कर दी। वहां से भागकर उन्होंने खुद को बचाया। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेंद्र ने बताया कि आरोपी सिपाही कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत सदस्य के पति को भी पीट चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर शिकायत की गई। वीडिया का संज्ञान लेकर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा से प्रारंभिक जांच कराई, फिर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed