Bareilly News: औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, दवाएं जब्त, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालित
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार को औषधि विभाग ने बिना लाइसेंस चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक आईजीआरएस शिकायत के आधार पर की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज इलाके में औषधि विभाग की टीम ने रविवार को एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह मेडिकल स्टोर बिना लाइलेंस के संचालित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान लगभग 30 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाएं जब्त की गईं। यह कार्रवाई मीरगंज तहसील के कमालपुर गांव में की गई।
मेडिकल स्टोर प्रभात कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। डीएम और सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एक आईजीआरएस शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायत में प्रभात कुमार पर बिना औषधि विक्रय लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने का आरोप था। औषधि निरीक्षक ने छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित स्टोर से एलोपैथिक दवाएं जब्त की गईं। जब्त की गई दवाओं की कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। इन दवाओं को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज किया गया। संदेह के आधार पर तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए। इन नमूनों को जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दवाओं के सैंपल जांच को भेजे
जब्त दवाओं के साथ तीन संदिग्ध नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इन नमूनों की जांच राजकीय प्रयोगशाला में की जाएगी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। नमूने गलत पाए गए तो न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रभात कुमार व अन्य संभावित दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।