बरेली: वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर किया विरोध प्रदर्शन, कंपनी पर दोगुना टैक्स वसूलने का आरोप
प्रदर्शन करने वाले चालकों का कहना था कि टोल प्लाजा पर मनमाना टैक्स वसूला जा रहा है। वह लोग यहां से प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में उन्होंने कम कीमत वाला पास उपलब्ध कराना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज में टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी पर दोगुना टोल वसूलने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को ईको चालकों ने टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों के समर्थन में आम आदमी पार्टी की नेता सुनीता गंगवार ने भी टोल प्लाजा पर धरना दिया। मनमानी वसूली बंद कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।
प्रदर्शन करने पहुंचे चालकों का कहना था कि टोल प्लाजा पर मनमाना टैक्स वसूला जा रहा है। कहा कि वह लोग यहां से प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में उन्होंने कम कीमत वाला पास उपलब्ध कराना चाहिए। कुछ देर बाद एडवोकेट सुनीता देवी भी पहुंच गईं। एनएचएआई कर्मचारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। मौके पर जुटे चालक भी हंगामा करने लगे।
ये भी पढ़ें- न्याय की गुहार: तख्ती लेकर कलक्ट्रेट पहुंची गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता, आंखों से छलका दर्द; बताई आपबीती
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया
हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को एनएचएआई के अधिकारी टोल प्लाजा पर मौजूद न होने की जानकारी देते हुए बरेली स्थित ऑफिस जाने के लिए कहा। मगर, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को वहां से हटा दिया। इस दौरान सुनीता गंगवार की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई।उनका कहना था कि जब तक एनएचएआई के अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक टोल टैक्स वसूली बंद की जाए। वहीं टोल प्लाजा के टेक्नीशियन सूर्य प्रताप द्विवेदी ने बताया कि कॉमर्शियल वाहनों का पास 2310 रुपये प्रतिमाह की दर पर जारी किया जाता है। वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए 330 रुपये प्रतिमाह की दर से पास दिए जाते हैं। दोगुनी वसूली का आरोप गलत है।