फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver threw enforcement team in charge of UP Roadways from bus

UP: रोडवेज के प्रवर्तन दल प्रभारी को चालक ने बस से फेंका, अनाधिकृत ढाबे पर गाड़ी होने पर बना रहे थे वीडियो

Thu, 20 Jul 2023 08:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jul 2023 08:53 PM IST
सार

बुधवार रात 7:30 बजे टीम शाहजहांपुर जिले में मिर्जापुर के पास चेकिंग कर रही थी। वहां शाहजहांपुर डिपो की दिल्ली जाने वाले बस अनाधिकृत ढाबे पर खड़ी थी।  इसी दौरान शाहजहांपुर डिपो के चालक गौरव कुमार और परिचालक उपेंद्र मिश्रा की प्रवर्तन दल से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Driver threw enforcement team in charge of UP Roadways from bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली मुख्यालय के प्रवर्तन दल के प्रभारी यातायात निरीक्षक को चालक ने रोडवेज बस से नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरने से उनका दायां कूल्हा टूट गया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मुख्यालय के प्रवर्तन दल में यातायात निरीक्षक कपिल वार्ष्णेय प्रभारी हैं। उनके साथ टीम में सहायक यातायात निरीक्षक रविंद्र पांडेय और कमलेश वन की तैनाती है। यह टीम बरेली परिक्षेत्र में काम करती है। बुधवार रात 7:30 बजे टीम शाहजहांपुर जिले में मिर्जापुर के पास चेकिंग कर रही थी। वहां शाहजहांपुर डिपो की दिल्ली जाने वाले बस अनाधिकृत ढाबे पर खड़ी थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

बस पर चालक गौरव कुमार और परिचालक उपेंद्र मिश्रा थे। यातायात निरीक्षक कपिल वार्ष्णेय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। टीम के अन्य सदस्यों ने बस में सवारियों की गिनती की तो तीन बेटिकट मिलीं। पूछताछ में पता लगा कि बस में यात्रा कर रहे हरदोई डिपो के संविदा परिचालक श्याम के साथ दो अन्य लोग थे। इन तीनों ने ही टिकट नहीं लिए थे।

विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने हरदोई डिपो के एआरएम से बात की तो उन्होंने अपने साथ दो लोगों को बेटिकट यात्रा करा रहे परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इसी दौरान शाहजहांपुर डिपो के चालक गौरव कुमार और परिचालक उपेंद्र मिश्रा की प्रवर्तन दल से कहासुनी हो गई। दोनों ने यातायात निरीक्षक से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। नाकाम होने पर उनको बस से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

सहायक यातायात निरीक्षक ने दी तहरीर
प्रवर्तन दल में शामिल सहायक यातायात निरीक्षक रविंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी ओर से मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। शाहजहांपुर और हरदोई डिपो के एआरएम को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed