{"_id":"66e42346b42cbf55880a3abd","slug":"driver-died-as-truck-collided-with-canter-parked-on-bypass-in-bareilly-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बड़े बाइपास पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा कैंटर, गोंडा निवासी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बड़े बाइपास पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा कैंटर, गोंडा निवासी चालक की मौत
Fri, 13 Sep 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Sep 2024 05:04 PM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बिलवा बड़े बाइपास पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। बाइपास पर खड़े कैंटर से दूसरा कैंटर टकरा गया, जिससे टकराने वाले कैंटर के चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बिलवा बड़े बाइपास पर खड़े कैंटर को पीछे आ रहा कैंटर टकरा गया। इससे टकराने वाले कैंटर का चालक शिवकुमार (45 वर्ष) गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिलवा बड़ा बाइपास पर कैंटर खड़ा था। प्रातः साढ़े सात बजे दिल्ली की तरफ से आया कपड़ों से भरा कैंटर खड़े कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर चालक शिवकुमार चालक सीट पर फंस गया।
विज्ञापन
सूचना पर भोजीपुरा थाने के एसआई रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसआई रनवीर सिंह ने बताया कि चालक शिवकुमार गोंडा जनपद के थाना इटियाथोक के गांव रमुआपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।