{"_id":"615769948ebc3e7637774674","slug":"drive-bolero-in-bareilly-with-helmet-too-sir-otherwise-the-police-will-challan-bareilly-news-bly46145088","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बोलेरो भी हेलमेट लगाकर चलाइए श्रीमान... नहीं तो पुलिस कर देगी चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बोलेरो भी हेलमेट लगाकर चलाइए श्रीमान... नहीं तो पुलिस कर देगी चालान
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा थाने के दरोगा ने हेलमेट न लगाने के आरोप में बोलेरो का काट दिया चालान
विज्ञापन
बोलेरो मालिक की शिकायत पर एसपी ट्रैफिक ने दरोगा को किया तलब
बरेली। भोजीपुरा थाने में तैनात रहे दरोगा ने बदायूं रोड की प्रगतिनगर कॉलोनी में रहने वाले नेतराम की बोलेरो का हेलमेट न लगाने के आरोप में चालान कर दिया। जानकारी होने पर नेतराम ने एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह से शिकायत की तो उन्होंने दरोगा को तलब किया है।
नेतराम के बेटे राजेश ने बताया कि उनके पिता सिंचाई विभाग में नलकूप चालक हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी बाइक और बोलेरो का ऑनलाइन स्टेटस चेक किया तो पता चला कि 30 मई को उनकी बोलेरो का ऑनलाइन चालान किया गया है। इसमें ड्राइवर पर लाइसेंस न दिखाने और हेलमेट न लगाए होने का आरोप लगाकर 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन चालान के साथ कोई फोटो अपलोड नहीं थी। इस पर वे शिकायत करने एसपी ट्रैफिक के कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि चालान कोर्ट भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
अब प्रेमनगर थाने में तैनात है दरोगा
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि यह चालान दरोगा महेश चंद्र ने भोजीपुरा थाने में तैनाती के दौरान किया था। अब वह थाना प्रेमनगर में तैनात है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर को पत्र लिखकर दरोगा को दो दिन में बयान दर्ज कराने के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह भी जांच कराई जा रही है कि बोलेरो के नंबर पर बाइक का चालान कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो मालिक की शिकायत पर एसपी ट्रैफिक ने दरोगा को किया तलब बरेली। भोजीपुरा थाने में तैनात रहे दरोगा ने बदायूं रोड की प्रगतिनगर कॉलोनी में रहने वाले नेतराम की बोलेरो का हेलमेट न लगाने के आरोप में चालान कर दिया। जानकारी होने पर नेतराम ने एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह से शिकायत की तो उन्होंने दरोगा को तलब किया है।