फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dreams wings

सपनों को मिले पंख

Mon, 30 Oct 2017 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 30 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dreams wings
exam
मन में सपनों को पंख लगाने की ललक और चेहरे पर परीक्षा में कामयाब होने का आत्मविश्वास। रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 में भाग लेने आए अभ्यर्थियों का जोश यह बताने के लिए काफी था कि इस परीक्षा से उनके कितने सपने जुड़े हुए हैं। ज्यादातर अभ्यर्थी परिवार के लोगों या दोस्तों के साथ परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले शुभकामनाएं देने का सिलसिला चला। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की मुस्कान यह बताने को काफी थी कि उनके मन अपने सपनों के पूरे होने की उम्मीद जगी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं इस बात से भी खुश थे कि उन्हें एक ऐसे आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिला है जो उनके करियर को नई दिशा दे सकता है।
विज्ञापन

बरेली में फरीदपुर रोड स्थित फ्यूचर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में 1584 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 838 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह दस बजे से होनी थी लेकिन अभ्यर्थियों ने आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। जिन छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए थे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही डुप्लीकेट प्रवेश पत्र देकर परीक्षा में शामिल कराया गया। जो अभ्यर्थी किसी कारण कुछ देर से परीक्षा केंद्र पर पहुुंच पाए, उन्हें भी मायूस नहीं होने दिया गया। वे भी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई। परीक्षा में कक्षा नौ, दस, ग्यारह, बारह के छात्र शामिल हुए। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित था जिसमें सौ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा साढ़े ग्यारह बजे तक चली। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी काफी उत्साहित दिखे। 
विज्ञापन


अभिभावकों में भी दिखा जोश
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों में भी उत्साह दिखा। परीक्षा देने कोई अपने भाई के साथ आया था तो कोई अपने मां-बाप के साथ। कुछ अभ्यर्थी दोस्तों के साथ भी परीक्षा देने आए थे। परीक्षा के दौरान उनके अभिभावक फ्यूचर कॉलेज के कैंपस में ही रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों से उनके साथ आए अभिभावकों ने पेपर के बारे में भी पूछा। कई अभिभावकों ने ख्वाहिश जताई कि उनके बच्चे को छात्रवृत्ति मिल जाएगी तो आगे पढ़ाई में सहूलियत मिल जाएगी। बरेली ओल्ड सिटी से अपनी बहन की परीक्षा दिलाने पहुंचे अक्षत ने बताया कि उनकी बहन परीक्षा देने आई है। सुबह ही उसे लेकर यहां पहुंचे हैं। उसका उत्साहवर्धन भी किया है कि वह जरूर सफल होगी। फरीदपुर से आई रोहनी का कहना था कि इस तरह की परीक्षा से बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ता है। वे खुद को परख पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फ्यूचर ग्रुप की टीम का रहा सहयोग
फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशंस की टीम का परीक्षा कराने में काफी सहयोग रहा। रविवार को अवकाश के बावजूद शिक्षक परीक्षा शांतिपूर्वक कराने में जुटे रहे। फैकल्टी और बाकी स्टाफ सुबह सात बजे से ही व्यवस्थाओं में जुट गया। गेट पर रोल नंबर कक्षावार चस्पा किए गए थे और प्रत्येक कक्ष के बाहर भी रोल नंबर की चिट लगाई थी। जिन छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं निकल पाए थे उनके नाम लिस्ट से निकालकर डुप्लीकेट प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए। निदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए करीब दो सौ से ज्यादा फैकल्टी और अन्य स्टाफ को लगाया था।

पहले पेज पर फोटो के साथ इन्फो

मंडल के तीन जिलों में आयोजित हुई परीक्षा
बरेली
अभ्यर्थी : 1584
उपस्थिति : 838 

शाहजहांपुर : 685
उपस्थिति : 436

खीरी : 992
उपस्थिति :640
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed