फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drains will be cleaned with Rs one and half crore before the rainy season in Bareilly

Bareilly News: बरसात के सीजन से पहले डेढ़ करोड़ रुपये से साफ होंगे शहर के नाले, पहले चरण में काम शुरू

Tue, 26 Mar 2024 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 10:18 AM IST
सार

शहर में छोटे-बड़े 229 नाले हैं। एक जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो जाता है। ऐसे में शहर के नाले साफ करने के लिए नगर निगम के पास तीन महीने का समय है। नाला सफाई के लिए 2024-25 में 1.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
drains will be cleaned with Rs one and half crore before the rainy season in Bareilly
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम नाला सफाई पर इस बार डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगा। बरसात के सीजन से पहले शहर के नाले साफ करने होते हैं। इसके लिए पांच चरणों में सफाई की जाती है। पहला चरण शुरू कर दिया गया है। दूसरा चरण होली के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन


शहर में छोटे-बड़े 229 नाले हैं। एक जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो जाता है। ऐसे में शहर के नाले साफ करने के लिए नगर निगम के पास तीन महीने का समय है। नाला सफाई के लिए 2024-25 में 1.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। 2022-23 में शहर के नाले सफाई के नाम पर निगम में 49 लाख रुपये खर्च किए थे, जबकि बीते दिसंबर माह तक नाला सफाई पर निगम 68.93 लाख रुपये खर्च कर चुका था। इनमें सबसे ज्यादा बजट शहर में बड़े करीब 29 नालों पर खर्च होता है।
विज्ञापन


नाला सफाई न होने पर सबसे ज्यादा परेशान सुभाष नगर के लोगों को होना होता है। वजह यह है कि शहर के कई नालों का पानी सुभाष नगर पुलिया के नाले में आकर मिलता है। ऐसे में वहां जलभराव हो जाता है। सुभाष नगर की तरफ तिलक कॉलोनी की तरफ से निकलने वाला नाला भी ऊफान मारता है जिससे मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है। शहर के बड़े 29 नालों की सफाई के लिए टेंडर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालों पर पड़े स्लैब बनेगें सफाई में बाधा
शहर में अधिकांश जगह बड़े नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर उस पर स्लैब डाल दिए हैं। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, पटेल चौक, किला, सिकलापुर,आलमीगिरीगंज, सुभाषनगर, बदायूं रोड आदि जगहों पर नालों पर दुकानदारों ने आगे स्लैब डाल दिए हैं। नाले की जेसीबी से सफाई की जाती है। स्लैब पड़े होने के कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती। जिससे नाले चोक हो जाते हैं और नालियों में पानी भरता है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर स्लैब नहीं हटाए गए तो इसे तोड़ा जाएगा। नाला सफाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में पांच चरणों में नालों की सफाई होती है। प्रथम चरण शुरू हो चुका है। बड़े 29 नालों की सफाई निर्माण विभाग कराता है। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed