फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drain construction halted following protests.

Bareilly News: विरोध के बाद बंद हुआ नाला निर्माण

Sun, 12 Jul 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drain construction halted following protests.
फरीदपुर। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी के नीचे सर्विस रोड के लिए नियमानुसार जगह छोड़े बिना नाला निर्माण करने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को विरोध करते हुए काम बंद करा दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने पैमाइश कराकर सर्विस लेन बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी के नीचे सर्विस लेन प्रस्तावित है। सर्विस लेन की जद में कई मकान आ रहे थे। प्रशासन ने मकानों के इस हिस्से को हटा दिया। शनिवार को यहां नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सर्विस लेन के लिए छोड़ी गई जगह पर ही नाला बनाया जा रहा है। ऐसे में सर्विस लेन और संकरी हो जाएगी। लोगों ने नियमानुसार निर्माण न होने का आरोप लगाते हुए निर्माण को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां काम कर रहे लोगों ने काम जारी रखने के लिए कहा तो आक्रोशित लोग विरोध प्रदर्शन करने को तैयार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने लोगों को समझाया।

फरीदपुर एसडीएम रामजनम यादव ने बताया कि लोगों ने सर्विस लेन का विरोध किया है। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। सर्विस लेन नियमानुसार ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed