फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Dilip passes away during his visit to Lakshadweep, body brought by air ambulance

Bareilly News: लक्षद्वीप यात्रा के दौरान डॉ. दिलीप का निधन, एयर एंबुलेंस से लाया गया शव

Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Dilip passes away during his visit to Lakshadweep, body brought by air ambulance
बरेली। बरेली कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के प्रभारी रहे सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर दिलीप कुमार गुप्ता (71) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह रविवार को बरेली से लक्षद्वीप घूमने गए थे। इसी दौरान 19/20 नवंबर की रात ढाई बजे शिप में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम करीब पांच बजे मुंबई से एयर एंबुलेंस से बरेली लाया गया।
विज्ञापन


डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बरेली कॉलेज में अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रवेश नियंत्रक और चीफ प्रॉक्टर पद पर भी सेवाएं दी थी। उनकी पत्नी प्रो. नीलिमा गुप्ता रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनिमल साइंस विभाग में कार्यरत रह चुकी हैं। बाद में वह कानपुर के सीएसजेएम विश्वविद्यालय और सागर के विश्वविद्यालय में कुलपति का पद भी संभाल चुकी हैं। डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे सिटी श्मशान भूमि पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed