फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dozens of schools in Mandal waiting for electricity connection

Bareilly News: बिजली कनेक्शन के इंतजार में मंडल के दर्जन भर स्कूल

Sun, 26 Feb 2023 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dozens of schools in Mandal waiting for electricity connection
बरेली। मंडल के 11 राजकीय विद्यालयों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके अभाव में इन स्कूलों में न तो बिजली-पंखे की सुविधा है, न ही कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास संचालित हो पा रहे हैं। इसमें बरेली के सात, बदायूं और शाहजांहपुर के दो-दो और पीलीभीत का एक विद्यालय शामिल है। विभाग का कहना है कि बिजली विभाग इन विद्यालयों में कनेक्शन के लिए अधिक एस्टीमेट बता रहा है। इसके चलते अब तक कनेक्शन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों को अब तक नहीं मिले बिजली कनेक्शन
बरेली जिले के राजकीय हाईस्कूल क्यारा, सबराहा, ज्योति जागीर, परौथी, बल्ली, सियाठेरी, मोहम्मदपुर, बदायूं के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौडेरा, राजकीय हाईस्कूल भुुण्डी, पीलीभीत के राजकीय हाईस्कूल पैनिया रामकिशन बरखेड़ा, शाहजहांपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डहर व ककराला में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

केस 1
राजकीय हाईस्कूल सियाठेरी के प्रधानाचार्य राकेश माथुर ने बताया कि साल 2018 से इसके लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है। इसके चलते विद्यालय में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास लगाए जाने का प्रस्ताव भी तीन बार खारिज हो चुका है। विद्यालय में लगा सबमर्सिबल पंप भी बिजली के अभाव में बेमतलब साबित हो रहा है। हमारे पास 20 हजार रुपये का बजट है, बिजली विभाग ने 48,519 का एस्टीमेट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2
राजकीय हाईस्कूल बल्ली में काफी समय से प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हो पाया है। बिजली न होने से विद्यालाय की छात्र-संख्या भी काफी कम है। अन्य संसाधनों के अभाव के पीछे भी बिजली कनेक्शन बड़ी वजह बन रहा है। प्रधानाचार्य लक्ष्मी ने बताया विद्यालय में महज 31 बच्चे हैं, उन्हें भी बहुत दिक्कतों में विद्यालय में रहना पड़ता है। न लाइट का कनेक्शन है, न ही कंप्यूटर या स्मार्ट क्लास।
केस 3
राजकीय इंटर कॉलेज ज्योति जागीर की प्रधानाचार्य गीता रानी का कहना है कि छह साल पहले विद्यालय में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उस वक्त बिजली विभाग ने 20 हजार का एस्टीमेट बताया था। दो साल बाद यह एस्टीमेट साढ़े छह लाख तक पहुंचा, अब तीन माह पहले एक लाख का एस्टीमेट बताया है। फिलहाल, विद्यालय के पास इतना पैसा नहीं है। कॉलेज में महज 190 छात्राएं ही पंजीकृत हैं। बिना बिजली के काफी दिक्कतें आ रही हैं।
केस 4
राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया कि बिना लाइट कनेक्शन के शिक्षण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसकी जानकारी विभाग को है, बिजली विभाग को भी कनेक्शन के लिए कई बार कहा गया है, लेकिन एस्टीमेट से जुड़ी दिक्कतों के चलते अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बिना लाइट के होने वाली समस्या से शिक्षक और विद्यार्थी जूझ रहे हैं।

वर्जन
विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग को भी लगातार लिख रहे हैं, लेकिन एस्टीमेट ज्यादा होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। जेडी कार्यालय से भी संपर्क किया गया है। - सोमारू प्रधान, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed