Bareilly News: अस्पताल में डंप मिले कोरोना जांच के सैंपल से भरे दर्जनों बॉक्स, तस्वीर वायरल
तीन सौ बेड अस्पताल में बृहस्पतिवार को साफ-सफाई का दौर चला। इस दौरान पूर्व में लिए गए सैंपल से भरे दर्जनों बॉक्स डंप मिले। इसका फोटो वायरल हो रहा है। हालांकि, सीएमओ ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए स्वरूप जेएन-1 के संबंध में एडवाइजरी जारी होने के बाद तैयारियों के दौरान बरेली में स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। पूर्व में लिए गए सैंपल से भरे दर्जनों बॉक्स डंप मिले। इसका फोटो वायरल हो रहा है। हालांकि, सीएमओ ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
तीन सौ बेड अस्पताल में बृहस्पतिवार को साफ-सफाई का दौर चला। बताते हैं कि फ्लू कॉर्नर काउंटर के पास पूर्व में लिए गए सैंपल से भरे कई बॉक्स मिले। इन सैंपलों की जांच ही नहीं हो सकी। इसी बीच किसी ने सैंपल बॉक्स का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीएमओ डॉ. विश्राम ने बताया कि अस्पताल में उनकी मौजूदगी में साफ-सफाई का कार्य हुआ। कहीं कोई सैंपल बॉक्स नहीं थे। उन्होंने किसी के द्वारा पुरानी तस्वीर वायरल किए जाने की बात कही है।
चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी
तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जो सैंपल फेंके गए थे। उनकी कोई रिसीविंग नहीं है। सभी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर भेजे गए सैंपल की नियमानुसार रिसीविंग कराने को कहा जाएगा।
तीन सौ बेड अस्पताल में पूर्व में ओपीडी में ही फ्लू कॉर्नर बनाया गया था। अब इसे प्रशासनिक भवन के अंदर पीछे की ओर पैथोलॉजी लैब के पास स्थित कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जांच के लिए 100 से ज्यादा एंटीजन किट, स्वॉब उपलब्ध हैं। शासन से और किट के साथ आरटीपीसीआर जांच के लिए रीजेंट मांगे गए हैं, जो एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएंगे।
छह लोगों की हुई जांच
जिला अस्पताल में बने कोविड जांच केंद्र पर बृहस्पवितार को एंटीजन किट से छह लोगों की जांच हुई। रिपोर्ट निगेटिव रही। लैब टेक्नीशियन मोहित ने बताया कि केंद्र पर एंटीजन जांच कभी बंद नहीं हुई। अब आरटीपीसीआर जांच भी शुरू होगी। जांच संबंधी किट, रीजेंट उपलब्ध हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि जांच की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।