फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा लेकर बरेली पहुंचे अजय राय, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा: बरेली में बोले अजय राय- भाजपा सरकार के पास कोरी बातों के सिवाय कुछ नहीं

Sat, 30 Dec 2023 09:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 Dec 2023 09:41 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब जब यूपी जागता है तो दिल्ली का तख्त बदल जाता है। यूपी जोड़ो यात्रा में लोगों का उत्साह बदलाव के संकेत दे रहा है।

विज्ञापन
Bareilly News: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा लेकर बरेली पहुंचे अजय राय, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा लेकर शुक्रवार को बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार के पास सिर्फ कोरी बातों के सिवाय कुछ नहीं है। भाजपा सरकार और उसके नेता जनता के मुद्दों पर चुप्पी साध जाते हैं। इसलिए यूपी से ही बदलाव की आहट होने लगी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब जब यूपी जागता है तो दिल्ली का तख्त बदल जाता है। यूपी जोड़ो यात्रा में लोगों का उत्साह बदलाव के संकेत दे रहा है। यूपी जोड़ो यात्रा का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि जन-जन को जोड़ती हुई यह यात्रा अपने पड़ाव की ओर बढ़ रही है। नगर पालिका मीरगंज के पूर्व चेयरमैन इलियास अंसारी ने भी संबोधित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत
यूपी जोड़ो यात्रा की ग्राम गोगी में नुक्कड़ सभा हुई। उसके बाद यात्रा ग्राम चुरई में स्वागत किया गया। दियोरिया चौराहा के बाद तहसील के द्वार पर भी कांग्रेसजनों ने भी स्वागत किया। कस्बा मीरगंज पहुंचने पर धर्मशाला के पास सभा हुई। यात्रा के दौरान कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षाकर कांग्रेसियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed