{"_id":"5adddf8a4f1c1b3b0b8b6240","slug":"don-t-make-issue-of-one-or-two-rape-cases-gangwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष गंगवार बोले, रेप की एक-दो घटनाओं का बतंगड़ न बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष गंगवार बोले, रेप की एक-दो घटनाओं का बतंगड़ न बनाएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 23 Apr 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
संतोष गंगवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के मामलों पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बयान पर विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में दुष्कर्म की एक-दो घटनाओं को बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोका जाना संभव नहीं है। हालांकि इस टिप्पणी पर विवाद भड़कने के बाद उन्होंने सफाई दी कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन
उन्नाव, कठुआ और सूरत में बच्चियों से रेप की घटनाओं पर भड़के आक्रोश के बीच श्रम व रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गंगवार ने शनिवार को कहा कि बच्चियों से रेप की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन कभी-कभी इन्हें रोका नहीं जा सकता। सरकार हर जगह सक्रिय है और कार्रवाई कर रही है, जो पूरे देश को दिखाई भी दे रही है। लेकिन इतने बड़े देश में ऐसी एक-दो घटनाओं पर बवाल मचाना सही नहीं है। सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसे मामलों में सख्त है और दोषियों के लिए फांसी का कानून बना दिया गया है।
विज्ञापन