{"_id":"5ec8316c8ebc3e90af11ca30","slug":"don-t-fight-between-us-dabang-says-halala-karao-bareilly-news-bly4066599121","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमारे बीच लड़ाई न झगड़ा.. दबंग कहते हैं हलाला कराओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमारे बीच लड़ाई न झगड़ा.. दबंग कहते हैं हलाला कराओ’
विज्ञापन
Halala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही के गणेशपुर गांव में हुक्का पानी बंद करने से लेकर जान से मारने तक की धमकी झेल रहा दंपती
विज्ञापन
जबरन तीन तलाक होने के आरोप लगाने से दहशतजदा दंपती ने पुलिस को दी तहरीर
दुनका/बरेली। शाही के गणेशपुर गांव के एक दंपती की जान दबंगों ने सांसत में डाल दी है। मियां-बीवी दोनों का कहना है कि शादी होने के बाद से अब तक सात सालों में उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ, उधर गांव के कई दबंग उनके बीच तीन तलाक होने का आरोप लगाकर अलग-अलग रहने और बीवी का हलाला कराने का दबाव डाल रहे हैं। दंपती की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पति ने शुक्रवार को पत्नी के साथ दुनका पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। बताया, उनका निकाह सात साल पहले हुआ था। दोनों प्यार से मिलजुलकर रह रहे हैं। उनके बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ। इसके बावजूद गांव के कुछ दबंगों ने अफवाह फैला दी कि शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया है। वे अब धमकी दे रहे हैं कि जब तक बीवी का हलाला नहीं होगा, वे दोनों साथ नहीं रह सकते। वर्ना उनका हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। युवक ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात दबंग उसके घर में घुस आए और बीवी का हलाला कराने का दबाव बनाया। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार राघव ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। परेशान मियां-बीवी का कहना है कि अगर दबंगों पर कार्रवाई न हुई तो उन्हें मजबूरन गांव छोड़ना पड़ेगा। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने और दबंगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन तीन तलाक होने के आरोप लगाने से दहशतजदा दंपती ने पुलिस को दी तहरीर दुनका/बरेली। शाही के गणेशपुर गांव के एक दंपती की जान दबंगों ने सांसत में डाल दी है। मियां-बीवी दोनों का कहना है कि शादी होने के बाद से अब तक सात सालों में उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ, उधर गांव के कई दबंग उनके बीच तीन तलाक होने का आरोप लगाकर अलग-अलग रहने और बीवी का हलाला कराने का दबाव डाल रहे हैं। दंपती की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।