फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dogs attack three year old child in Bareilly

Bareilly News: तीन साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, मासूम के चेहरे पर किए गहरे घाव

Wed, 01 Feb 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 12:06 PM IST
सार

बंडिया में मांस के अवशेष खुले में फेंकने से यहां के कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। कुत्तों का झुंड आए दिन बच्चों पर हमले कर उन्हें घायल कर देते हैं। इस गांव में कुत्तों के हमले से अब तक दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Dogs attack three year old child in Bareilly
घायल मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे तीन साल से बच्चे पर हमला कर दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुत्तों के काटने से पहले भी गांव के दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं।

विज्ञापन


बंडिया में मांस के अवशेष खुले में फेंकने से यहां के कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। कुत्तों का झुंड आए दिन बच्चों पर हमले कर उन्हें घायल कर देते हैं। मंगलवार को गांव के कमलेश राजपूत का तीन साल का बेटा विवेक घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह विवेक को कुत्तों से छुड़ाया। जिला अस्पताल में उसे कई टांके लगाए गए हैं।

विज्ञापन

कुत्तों के हमले बढ़ रहे, ग्रामीणों में आक्रोश

आठ माह पहले गांव के मोरपाल (6) पुत्र नत्थूलाल, रोहणी (7) पुत्री दिनेश प्रजापति की कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी। गांव के करीब 12 बच्चों को ये कुत्ते काटकर घायल कर चुके हैं। इनमें से कुछ बच्चे तो अभी तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं। गांव के लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed