Budaun: चूहे के बाद अब नवाबगंज में पिल्ले की मौत पर वकील नाराज, महिला लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा
तहसील परिसर में एक ओर का भवन जर्जर हालत में है। अधिवक्ता अशर्फीलाल के मुताबिक 22 नवंबर को एक महिला लेखपाल कार लेकर तेजी से निकली थीं। इससे परिसर में घूमने वाले तीन पिल्ले उनकी कार की चपेट में आ गए। इनमें से एक पिल्ले की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के नवाबगंज में चूहे की मौत का शोर अभी थमा नहीं है, इधर पिल्ले की कार से कुचलकर मौत का मामला सामने आ गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशर्फीलाल ने महिला लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को मोर्चा खोल दिया है। इंस्पेक्टर के ध्यान न देने पर सीओ से शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
तहसील परिसर में एक ओर का भवन जर्जर हालत में है। अधिवक्ता अशर्फीलाल के मुताबिक 22 नवंबर को एक महिला लेखपाल कार लेकर तेजी से निकली थीं। इससे परिसर में घूमने वाले तीन पिल्ले उनकी कार की चपेट में आ गए। इनमें से एक पिल्ले की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। उन्होंने घायल पिल्लों का उपचार करने के साथ ही उसी दिन थाने जाकर लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी थी। बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।
बृहस्पतिवार को उन्होंने सीओ से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और शिकायत सौंपी। सीओ ने इस मामले में इंस्पेक्टर को जांच का निर्देश देते हुए अशर्फीलाल को आश्वासन देकर भेज दिया। अब इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह भी कह रहे हैं कि वह हकीकत पता कर कार्रवाई करेंगे।
अधिवक्ता अशर्फीलाल मेरे पास आए थे। उनकी शिकायत पर इंस्पेक्टर से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है, उसी के मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी। -चमन सिंह चावड़ा, सीओ नवाबगंज