फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor shot in the back of the scooter riders

स्कूटर सवार डॉक्टर की पीठ में गोली मार दी

Fri, 06 Nov 2015 02:08 AM IST
Doctor shot in the back of the scooter riders
Doctor shot in the back of the scooter riders Updated Fri, 06 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Doctor shot in the back of the scooter riders
बरेली। थाना प्रेमनगर इलाके के राम मूर्ति नर्सिग होम के निकट स्कूटर सवार डॉक्टर एएम खान (राजा) की पीठ में गोली मारकर युवक भाग गए। अचानक फायर होने की आवाज से रास्ते से गुजर रही बारात में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई।  पुलिस और बरात में शामिल लोगों  घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मपुरा निवासी बीएएमस डॉक्टर एएम खान की घर में ही क्लीनिक है। उन्होंने ईंट पजाया पर राजू कबाब कॉर्नर और बसंत टाकीज के पास सैकी की दुकान जनरेटर लगवा रखे हैं। दोनों की दुकानदारों से  रोजाना किराए के रुपये लेने के लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान से स्कूटर पर सवार होकर राजू के कबाब कॉर्नर की तरफ जा रहे थे। मूर्ति नर्सिंग होम के पास दो बाइक पर सवार युवकों में से एक ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गोली मारने से पहले उन्हीं में से एक ने डॉक्टर को गला पकड़कर रोका था। उन्हीं में से एक हमलावर का फायर मिस हो गया। गोली लगते ही डॉक्टर जमीन गिर पड़े। मोहल्ले का एक युवक  शानू और उसके दोस्त आजाद इंटर कॉलेज के पास हो रहे जलसे से आ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टर को जमीन पर पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। उसी समय घायल डाक्टर के छोटे भाई शेखू अपने पत्नी बबली के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर बारात चढ़ रही थी। हमलावरों को बरातियों ने दौड़ाया तो वह सूरजभान कॉलेज के बराबर वाली गली की तरफ भाग गए। बारात में शामिल एक व्यक्ति की कार मांगकर बबली और उनके पति ने घायल डॉक्टर को जिला अस्पताल पहुंचवाया। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शेखू ने बताया उनके भाई डॉक्टर एएम खान ने मोहल्ले के शाहिद और उनकी बहनों से मकान खरीदा है। उन्होंने रजिस्ट्री तो करा दी है, लेकिन कब्जा नहीं दे रहे थे। कब्जा लेने की बात करने पर उन्हें रोजाना धमकी  दी जा रही थीं। पुलिस में भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। शक मकान को लेकर धमकाने वालों पर ही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश लग रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed