{"_id":"616f28be3c3e1b75e37cc946","slug":"do-smart-driving-on-stadium-road-if-you-miss-a-single-sight-bareilly-news-bly4633521180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम रोड पर करें स्मार्ट ड्राइविंग, जरा भी नजर चूकी तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम रोड पर करें स्मार्ट ड्राइविंग, जरा भी नजर चूकी तो खैर नहीं
विज्ञापन
श्यामगंज रोड का हाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामगंज पुल की सर्विस रोड से लेकर डेलापीर चौराहे तक भीषण गड्ढे लेंगे आपकी स्मार्टनेस की परीक्षा
बरेली। स्मार्ट सिटी की सर्वाधिक व्यस्त रहने वाली सड़कों में से एक स्टेडियम रोड पर वाहन लेकर गुजरते समय स्मार्ट ड्राइविंग की जरूरत है। श्यामगंज पुल की सर्विस रोड से लेकर डेलापीर चौराहे तक इस सड़क पर इतने ज्यादा और गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि जरा भी नजर चूकी तो कहीं भी गिरकर हड्डियां टूटने की नौबत आ सकती है। बारिश का पानी भरा होने से ये गड्ढे आजकल और ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं।
श्यामगंज पुल के उतरते ही गहरा गड्ढा आपके स्मार्ट होने की परीक्षा लेगा। इसके बाद आगे ईंट पजाया रोड तक और फिर संजय नगर मोड़ से स्टेडियम और आगे डेलापीर तिराहे तक किस्तों में अपनी स्मार्टनेस की परीक्षा देनी होगी। इन तीनों हिस्सों में बेशुमार गड्ढे हैं जो बड़े होने के साथ काफी गहरे भी हो चुके हैं। दो दिन हुई बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है, लिहाजा उनका अंदाजा लगाना भी आसान नहीं है। ऐसे में ये गड्ढे और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। यह भी ख्याल रखने की जरूरत है कि स्टेडियम रोड पर डेलापीर तक दोनों लेन पर चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। सड़क का काफी हिस्सा उखड़ा पड़ा है जिसकी वजह से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।
नगर आयुक्त बोले- हाल ही में पैचवर्क कराया था
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश से पहले ही इस सड़क पर पैचवर्क कराया गया था जो बारिश होने के बाद उखड़ गया है। सड़क को आजकल चौड़ा करने का काम भी चल रहा है। जल्द ही पूरी सड़क का ही निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
गंगापुर मोड़ से हजरत अल्लामा तहसीन द्वार तक रोज ही हादसे
गंगापुर मोड़ से हजरत अल्लामा तहसीन द्वार तक करीब तीन सौ मीटर तक श्यामगंज पुल के दोनों तरफ की सर्विस रोड पूरी तरह उखड़ी हुई है। आगे बढ़ने पर श्यामगंज पुल उतरते ही बड़ा गड्ढा है। रोज यहां कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे करीब बीस मीटर आगे बढ़ने पर हजरत अल्लामा तहसीन रजा खां द्वार के ठीक सामने करीब पांच फुट व्यास का गहरा गड्ढा काफी खतरनाक है।
ईंट पजाया से संजय नगर मोड़ तक गहरे गड्ढों की भरमार
ईंट पजाया से संजय नगर मोड़ तक करीब चार सौ मीटर के हिस्से में छोटे-बड़े तमाम गड्ढे हैं। सुहास वेंडिंग प्वाइंट के ठीक सामने गहरा गड्ढा है। इससे बचकर निकलने की जरूरत है। थोड़ा और आगे बढ़ने पर कैनरा बैंक के सामने पूरी रोड बदहाल है। यहां एक लेन पर ही वाहन निकल रहे है।
संजय नगर मोड़ से डेलापीर तक पानी में डूबी सड़क पर खतरा
संजयनगर मोड़ से डेलापीर तक करीब पांच सौ मीटर लंबी सड़क की दोनों लेन पर तमाम बड़े गड्ढे हैं। इसमे सबसे ज्यादा खतरानाक गड्ढा स्टेडियम के ठीक सामने दूसरी लेन पर है। दो बड़े और पास में ही छोटे-छोटे कई गड्ढे हैं। इससे यहां हादसो का खतरा सबसे ज्यादा है। थोड़ा और आगे बढ़ने पर डेलापीर तिराहे से पहले बड़ा गड्ढा है और आधे से ज्यादा सड़क पानी में डूबी हुई है। डेलापरी तिराहे के गेट के पार भी जाते हुए लेन पर गड्ढें हैं।
सौफुटा मोड़ से सेटेलाइट तक निजी कंपनी ने खोदे गड्ढे
सौ फुटा मोड़ से सेटेलाइट चौराहे तक पिछले दिनों पैचवर्क कराया गया है। इस सड़क पर गड्ढे नहीं है लेकिन किसी निजी कंपनी ने केबिल बिछाने के लिए सड़क से सटाकर करीब आठ फुट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। जरा सी चूक पर यह बड़े हादसे करा सकते हैं।