फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM Slam Trainee IAS in slap case

साहब बताएंगे चांटा क्यों मारा, गनर से किनारा

Mon, 16 Apr 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 16 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
DM Slam Trainee IAS in slap case
DM Bareilly
क्यारा ब्लॉक के गांव पालपुर कमालपुर में शौचालय के निर्माण का पैसा मांगने पर ट्रेनी आईएसएस के गनर को एक ग्रामीण और उसकी बेटी को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया है। डीएम के आदेश पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने गनर को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर, इस मामले में डीएम ने ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला को भी अपने आचरण में सुधार करने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्हें यह आदेश भी दिया है कि वह शौचालय के भुगतान के इस मामले को भी तुरंत निपटाएं। पूरे मामले की जांच सीडीओ सत्येंद्र कुमार को सौंपी गई है।  
विज्ञापन

शनिवार को ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला गांव पालपुर कमालपुर में शौचालयों के निर्माण की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही लालाराम ने ट्रेनी आईएएस से इसको लेकर शिकवा किया कि शौचालय बनवाने के बावजूद उन्हें अब तक सरकारी मदद नहीं मिली है। लालाराम का कहना है कि ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला ने इस पर यह कहा कि जब उन्होंने शौचालय बनवा लिया है तो उन्हें अब रकम नहीं मिलेगी। अनुदान उन्हीं को मिलेगा, जिनके घरों में शौचालय अब तक नहीं बने हैं। इस पर बात लालाराम ने विरोध जताया तो ट्रेनी आईएएस के गनर ने लालाराम और उनकी बेटी को न केवल थप्पड़ मार दिया बल्कि अनुपम शुक्ला ने गांव में पुलिस भी बुला ली। इस घटना के बाद गांव में काफी अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर ट्रेनी आईएएस के गनर को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही डीएम ने ट्रेनी आईएएस की क्लास लेते हुए उनसे अपने आचरण और कार्यशैली में सुधार करने की भी मौखिक चेतावनी दी है। डीएम ने यह आश्वासन भी दिया है कि पीड़ित ग्रामीण लालाराम को शौचालय की रकम दिलाई जाएगी। इसके अलावा गांव में पहुंचकर पुलिस भी उन्हें परेशान नहीं करेगी। डीएम के इस रुख के बाद गांव के लोगों ने काफी राहत महसूस की है। इस प्रकरण को लेकर बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने भी डीएम से बात की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पालपुर कमालपुर की घटना को लेकर ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाएं। ग्रामीण को थप्पड़ मारने पर गनर पर कार्रवाई के निर्देश एसएसपी को दे दिए गए हैं। ग्रामीण को शौचालय निर्माण की रकम भी दिलाई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी 


इस प्रकरण की जांच प्रशासन कर रहा है। इस संबंध में डीएम से वार्ता के बाद ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला के गनर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed