फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM says to PM that Corona is not in 68 percent villages of Bareilly

पीएम से बोले डीएम : बरेली के 68 फीसदी गांवों में नहीं है कोरोना, बताया कैसे की रोकथाम

Fri, 21 May 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 12:32 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने बरेली के डीएम से संक्रमण की स्थिति और उसे रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा।

विज्ञापन
DM says to PM that Corona is not in 68 percent villages of Bareilly
पीएम से डीएम की वार्ता... - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देश के जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण की स्थिति पर सीधी बातचीत की। इस दौरान बरेली के डीएम नितीश कुमार को उनसे करीब छह मिनट रूबरू होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने उनसे गांवों का हाल पूछा तो उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों की तत्परता से जिले के 68 फीसदी गांवों में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला। संक्रमण दर भी तेजी से कम हुई है। मृत्यु दर भी दूसरे जिलों से कम है।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री ने दस राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक की। इनमें यूपी के पांच डीएम थे लेकिन प्रधानमंत्री से बातचीत सिर्फ बरेली के डीएम की हुई। प्रधानमंत्री ने बरेली के डीएम से संक्रमण की स्थिति और उसे रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा। डीएम ने बताया कि अप्रैल में संक्रमण बढ़ते ही सैंपलिंग में तेजी के साथ मरीजों के आइसोलेशन और उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कराकर उनकी जांच कराई गई। नगर और ग्राम निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच 23 अप्रैल को सर्वाधिक केस मिले, लेकिन इसके बाद संक्रमण दर कम हो रही है और अब सिर्फ 2.4 फीसदी रह गई है। पीएम ने डीएम से गांवों की हालत के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों की सक्रियता की वजह से जिले के 68 फीसदी ग्राम पंचायतों  में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला। जिन गांवों में केस मिले वहां कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

 लगाकर संदिग्ध संक्रमितों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच कराई गईं। लोगों को मेडिसिन किट भी दी गई। जो गंभीर मरीज थे उन्हें फौरन इलाज मिला।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर निजी अस्पतालों को भी संदिग्ध मरीजों के इलाज की  मंजूरी दी गई। इससे दूसरे जिलों की तुलना में बरेली में मृत्यु दर कम रही। डीएम ने ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में प्रधानमंत्री को बताया कि शहर में दो निजी अस्पताल और दो मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगा है। इफको आंवला और कोविड अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। सीएचसी-पीएचसी पर महिलाओं और बच्चों के लिए कोविड वार्ड बन रहे हैं। वैक्सीनेशन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी सीएचसी पर भी सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed