फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM Ravindra Kumar suspended the teacher in Bareilly

Bareilly News: छुट्टी लिए बिना बीएसए दफ्तर पहुंचा शिक्षक... हुआ निलंबित; डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 05 Feb 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 06:54 PM IST
सार

बरेली में एक शिक्षक को छुट्टी लिए बिना निजी काम से बीएसए दफ्तर जाना भारी पड़ गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उसे पकड़ लिया। डीएम के आदेश पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
DM Ravindra Kumar suspended the teacher in Bareilly
बीएसए कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डीएम रवींद्र कुमार ने सोमवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां मौजूद प्राथमिक विद्यालय बरकतपुर के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार सिंह से कार्यालय आने का कारण पूछा। वह छुट्टी लिए बिना निजी कार्य से बीएसए कार्यालय आए थे। इस पर डीएम ने शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीएम ने बीएसए संजय सिंह को परिषदीय स्कूलों में समय प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस बात की सख्त हिदायत दी कि पूर्व सूचना के बिना कोई भी शिक्षक स्कूल से नदारद न रहे। ऐसा हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लगातार मिल रही थीं शिकायतें 
बीएसए कार्यालय को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर डीएम सोमवार को हकीकत परखने वहां पहुंचे थे। जरूरी मामलों में बीएसए से जवाब-तलब किया। कार्यालय में अव्यवस्थित चीजों के प्रबंधन और साफ-सफाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए को नहीं मिलतीं गड़बड़ियां
बीएसए व अन्य विभागीय अधिकारियों की ओर से स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाता है। अनुपस्थित मिलने पर शिक्षकों का महज एक दिन का वेतन रोका जाता है। बाद में सिफारिश मिलने पर उसे भी बहाल कर दिया जाता है। 

सोमवार को कार्यालय पहुंचे डीएम ने इस बात के सख्त निर्देश दिए कि स्कूल में पढ़ाई के समय शिक्षक अपना समय केवल विद्यार्थियों को देंगे। इसके इतर यदि कहीं और पाए गए तो तत्काल निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed