{"_id":"9fa4538289db170572676fa442c46713","slug":"diwan-gurudwara-sentence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारों में सजा दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारों में सजा दीवान
बरेली
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खालसा पंथ सुखमणि सेवा सोसाइटी की ओर से आठ दिवसीय श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को दो गुरुद्वारों में दीवान सजाया गया।
पहला दीवान सुबह जनकपुरी स्थित गुरुद्वारा और दूसरा दीवान शाम के सत्र में कोहाड़ापीर स्थित गुरुद्वारा में सजाया गया। इसमें फतेहगढ़ साहिब से आए कथा वाचक सिंह साहब ज्ञानी हर पाल सिंह ने श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह तनेजा, राजेंद्र सिंह, डा. देवेंद्र पाल सिंह (लक्की), मालिक सिंह कालरा आदि मौजूद रहे।
ढाडी दरबार आज
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार को कोहाड़ापीर गुरुद्वारा में ढाडी दरबार का आयोजन सुबह 8 से 10 बजे तक किया जाएगा। सोसाइटी के मालिक सिंह कालरा ने बताया कि इसमें पंजाब से गुरप्रीत सिंह व बलविंदर सिंह के ढाडी ग्रुप आ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर कीर्तन 14 को
खालसा पंथ सुखमणि सेवा सोसाइटी की ओर से 14 जनवरी को नगर कीर्तन कोहाड़पीर गुरुद्वारा से पूर्वाह्न 11 बजे निकाला जाएगा। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम की कड़ी में 16 जनवरी को विशप मंडल इंटर कालेज मैदान पर मुख्य दीवान सजाया जाएगा।