फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   diwali 2023 puja muhurat time in bareilly

Diwali 2023: मां महालक्ष्मी के स्वागत में हर घर जगमगाए खुशियों के दीप, रोशनी से सराबोर हुआ शहर

Mon, 13 Nov 2023 06:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 06:53 AM IST
सार

बरेली में सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। महालक्ष्मी के स्वागत में पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी ने नहा गया। हर घर की देहरी पर खुशियों के दीप जगमगा उठे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई देकर दिवाली की खुशियां बांटीं। 

विज्ञापन
diwali 2023 puja muhurat time in bareilly
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। घर-घर महालक्ष्मी का पूजन कर सुख समृद्धि के लिए कामना की गई। दिवाली पर खुशियों के दीप जले तो हर तरफ उल्लास छा गया। शाम से शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर 
दीपोत्सव पर घरों से लेकर सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। दिवाली पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग भी डिवाइडर पर लगी लाइटों से जगमगा उठे। सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। शनिवार को देर रात लोगों ने बाजार में खरीदारी की। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में खासी भीड़ रही।  
 

गोवर्धन पूजा का मुर्हूत सुबह 6:43 से 8:52 तक
ज्योतिर्विद के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी। इसका शुभ समय सुबह 6:43 बजे से सुबह 8:52 तक रहेगा। 14 नवंबर को दोपहर 2:36 के बाद भाई दूज भी मनाया जा सकता है। 15 नवंबर को भी भाईदूज मनाया जाएगा। कार्तिक मास के द्वितीय तिथि का समापन 15 नवंबर को रात 12 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में जलाए गए 21 हजार दीप 
शासन की मंशा के अनुरूप इस बार पुलिस लाइन परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में 21000 दीप प्रज्ज्वलित कर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाइयां, उपहार, मोमबत्ती, फल आदि वितरित कर उनके साथ पर्व मनाया गया। एडीजी व आईजी समेत जिले के अफसर मौजूद रहे। 
 

पटाखा बाजार रहा गुलजार
दिवाली पर पटाखा बाजार गुलजार रहा। शहर के सात अलग-अलग मैदानों में सजे अस्थायी पटाखा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस बार ग्रीन पटाखों की जमकर बिक्री से कारोबार 10 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है।

पटाखा कारोबारियों के मुताबिक अबकी बार बच्चों के लिए आकर्षक नाम से ब्रांडेड पटाखे मौजूद रहे। इनमें टर्मिनेटर रॉकेट, हल्क बैरियर, आईपीएल कलेक्शन, रन पंच, योगा बम, भूचाल बम, टॉम्ब रेडर्स, देसी इंडिया, डांस एंड डांस, नया नया प्यार, टिवस्टर, वर्ल्ड वॉर, पोगो, मेज रनर व अन्य नामों से मौजूद पटाखों की खूब बिक्री हुई। 100 से 500 वाली मिर्ची बम की लड़ी 50 रुपये से शुरू होकर 10,000 मिर्ची बम की लड़ी की कीमत करीब 14,000 रुपये तक में बिकी। रॉकेट के पैकेट 300 रुपये से शुरू रहे। अनार, फुलझड़ी की भी खूब बिकी हुई।

इसके अलावा शक्तिमान क्रैकलिंग अनार की मांग रही। जो फुलझड़ियों समेत पटाखों का मजा देगा। अनार में भी रोशनी और पटाखों की आवाज भी होगी। सूर्य किरण आतिशबाजी भी लोगों को खूब भाया। इसे जलाने पर सूर्योदय की तरह आतिशबाजी होगी। बच्चों को फुलझड़ी भायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed