{"_id":"5835e9014f1c1b234113c2a2","slug":"divisional-sp-shivpal-will-rally-and-soft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की मंडलीय रैली में आएंगे शिवपाल और मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की मंडलीय रैली में आएंगे शिवपाल और मुलायम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुलायम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की बरेली में मंडलीय रैली सात दिसंबर को होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत कई बड़े नेता आएंगे। सपा सुप्रीमो के आने का प्रोग्राम तो आ चुका है लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आना अभी तय नहीं है। मंडलीय रैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें दो लाख बरेली और एक-एक लाख की भीड़ पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर से लाई जाएगी। रैली की तैयारियों के लिए सपा की जिला और महानगर इकाई की 25 नवंबर को मीटिंग बुलाई गई है।
2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मंडल स्तर पर रैलियों का प्रोग्राम निर्धारित कर रखा है। आजमगढ़ की रैली के बाद बरेली की रैली पर हाईकमान की नजर रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि मंडलीय रैली में ज्यादा भीड़ जुटने का अनुमान है। शहर से बाहर रैली करने के लिए बड़ा बाईपास पर डोहरा रोड पर, रबर फैक्ट्री का मैदान और देवचरा के बाजार में किसी एक का चयन सबकी सहमति से तय किया जाएगा। आजमगढ़ की मंडलीय रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रहा। हालांकि बरेली की मंडलीय रैली में सीएम के आने की उम्मीद है।