फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District hospital runs out of clotting factor; hemophilia patients face crisis.

Bareilly News: जिला अस्पताल में फैक्टर खत्म, हीमोफीलिया के मरीजों पर संकट

Wed, 14 Oct 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
District hospital runs out of clotting factor; hemophilia patients face crisis.
बरेली। जिला अस्पताल में सप्ताहभर से फैक्टर उपलब्ध नहीं हैं। फैक्टर आठ और नौ का स्टॉक खत्म होने से हीमोफीलिया मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच दो पीड़ित बच्चों को फैक्टर के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मरीज इलाज के लिए लखनऊ तक चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हीमोफीलिया के मरीजों में चोट लगने या शरीर के भीतर रक्तस्राव होने पर खून का थक्का जमने में परेशानी होती है। ऐसे में फैक्टर आठ या नौ की जरूरत पड़ती है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर रक्तस्राव गंभीर रूप ले सकता है। जिला अस्पताल में इन दवाओं का स्टॉक खत्म होने से मरीजों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हीमोफीलिया जनकल्याण सोसाइटी की अध्यक्ष रेखा रानी के मुताबिक, जिला अस्पताल से शासन को एक हजार फैक्टर की मांग भेजी गई थी, लेकिन केवल 200 ही उपलब्ध कराए गए। अब वे भी खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनके बेटे को फैक्टर न मिलने पर जब दवा की उपलब्धता के बारे में फार्मासिस्ट से पूछा तो जवाब नहीं मिला। अधिकारियों की ओर से मांग भेजने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन मरीजों को समय पर इलाज कैसे मिले, इस पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर फैक्टर जरूरी, आवाजाही में लग रही देरी
हीमोफीलिया के मरीजों में रक्तस्राव रोकने के लिए संबंधित फैक्टर का समय पर मिलना जरूरी है। मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने से इलाज में देरी और आने-जाने का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल में फैक्टर की नियमित उपलब्धता का इंतजार है। प्रभारी एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि पिछले महीने फैक्टर आठ और नौ की उपलब्धता के लिए तीन बार मांग भेजी गई थी। सूचना मिली है कि जल्द ही फैक्टर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed