{"_id":"6ad3bbb73bbe7abe8d0c5d50","slug":"district-football-league-final-today-bareilly-news-c-4-bly1015-990261-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला फुटबॉल लीग का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला फुटबॉल लीग का फाइनल आज
Sat, 17 Oct 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम तीन बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला झुमका सिटी क्लब और फुटबॉल छात्रावास के ट्रेनीज की टीमों के बीच खेला जाएगा। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मून रॉबिन्सन ने बताया कि मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। सोमवार को बरेली मंडल की टीम और जिला बरेली की फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मैच के दौरान खिलाड़ियों को पहली बार फ्लडलाइट में मैच खेलने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन