फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Cooperative Union does not account for 41.48 lakh, business halted

Bareilly News: जिला सहकारी संघ में 41.48 लाख का हिसाब नहीं, व्यवसाय पर रोक

Mon, 06 Oct 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
District Cooperative Union does not account for 41.48 lakh, business halted
बरेली। त्रिस्तरीय कमेटी की प्रारंभिक जांच में जिला सहकारी संघ में 41.48 लाख रुपये की वित्तीय हानि सामने आई है। इस पर ज्वाइंट रजिस्ट्रार ने संघ के व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सचिव श्याम पांडेय को पद से हटा दिया है। सहायक जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) सुधीष गौतम को सचिव पद का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इधर, संघ के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी अपने बचाव में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय की शिकायत पर सहायक आयुक्त एवं निबंधक (एआर कोऑपरेटिव) ब्रजेश सिंह ने एडीसीओ सुधीष गौतम और एडीसीओ सदर कृष्ण मोहन से जांच कराई थी। इनकी जांच रिपोर्ट में संघ में 41,48,427 रुपये की वित्तीय क्षति का उल्लेख है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने संघ के अध्यक्ष, सचिव और तत्कालीन अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन इन लोगों ने सहकारी न्यायाधिकरण में अपील कर स्टे प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट रजिस्ट्रार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला सहकारी संघ के जिम्मेदारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है। विस्तृत जांच के लिए क्षेत्रीय सहायक निबंधक अभिषेक मिश्र की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें मंंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed