{"_id":"6a1f31eedd7b9e593708111d","slug":"distribution-of-food-and-sherbet-on-bade-mangal-bareilly-news-c-4-bly1053-897347-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बड़े मंगल पर भोजन व शरबत वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बड़े मंगल पर भोजन व शरबत वितरण
Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को बरेली कॉलेज गेट पर शरबत व समोसे का वितरण किया। आम नागरिकों के अलावा परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ठंडा शरबत पीकर प्यास बुझाई। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर हुए इस कार्यक्रम में रमेश चंद श्रीवास्तव, डॉ. हरीश गंगवार, रविंद्र सहारा, सुरेश दिवाकर, आशु चौहान, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लाल कोठी पर हुआ प्रसाद भोज
बरेली। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसाइटी की ओर से आलमगिरीगंज शिवाजी मार्ग स्थित लाल कोठी पर प्रसाद भोज का आयोजन किया गया। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए पथ का अनुसरण करते हुए अग्रवाल सभा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम निरंतर करती आ रही है। अजय कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार अग्रवाल, हर्ष कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित
बरेली। सृजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन परसाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया। शरबत भी बांटा गया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. दीक्षा सक्सेना ने बताया कि श्रमिक और मजदूर भाइयों की सेवा कर प्राप्त होने वाली आत्म संतुष्टि और आनंद अतुलनीय है। संरक्षक राजीव सक्सेना, प्रशांत अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, अमित गौड़, रविंद्र शर्मा, हरीश गंगवार, दिलीप पाठक, प्रशांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।